पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला

BY — February 19, 2016

rapeउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश हाल गोकुल विलेज निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ उदयपुर में रहकर मजदूरी करता है। उसके पास में अशोक पुत्र धर्मा भील निवासी महपुरा सैलेना मध्यप्रदेश रहता था और मजदूरी करता था। आरोपी कुछ समय पूर्व उसकी पुत्री को अपहरण कर मध्यप्रदेश लेकर गया था। जहां पर उसे रखा और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी द्वारा मारपीट की गई। जिससे उसकी पुत्री पुन: गांव आ गई। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *