Header Banner

उदयपुर में फिर आया भूकम्प का झटका

BY — February 20, 2016

दो दिन पूर्व रात 9.24 बजे आया था

200206उदयपुर। शनिवार सुबह भूकंप के मामूली झटकों से कांप गया। सुबह करीब 5 बजकर 4 मिनट पर 2 रिक्टर तीव्रता के पैमाने पर आए इस भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजकर चार मिनट पर एक बार फिर से मेवाड़ में भूकंप के झटके लगे। भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. जीएस भारद्वाज ने बताया कि इस बार भी भूकंप का केन्द्र फुलाद ही था और पृथ्वी की सतह से करीब 60 किलोमीटर गहराई से भूकंप की लहर उठी थी। इस बार भी भूकंप का असर करीब 150 किलोमीटर क्षेत्र में रहा था। इस भूकंप का असर शहर में कम और सेक्टर 14, 12, हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र और सवीना में ज्यादा था। भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अरावली पर्वतमाला में मेवाड़ सबसे सुरक्षित है और यह भूकंप विनाशकारी नहीं है। इधर भूकंप के झटके लगने के बाद जिला प्रशासन में भी हडक़ंप मच गया और जिला प्रशासन ने तत्काल जिले में इस भूकंप से हुए असर की जानकारी जुटाई, जिसमें कहीं पर भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply