Header Banner

मौताणे को लेकर पीहर पक्ष का हंगामा

BY — February 22, 2016

58 महिला-पुरुष गिरफ्तार

Police_capउदयपुर। नाई में एक विवाहिता द्वारा आत्मदाह करने पर मृतका के पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। पीहर पक्ष ने मृतका के ससुराल में जाकर जमकर तोडफ़ोड़ कर युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में 58 महिला और पुरूषों को गिरफ्तार कर वाहन व हथियार जब्त किए है।

जानकारी के अनुसार नाई थाना क्षेत्र के पई केमरीफलां निवासी अम्बावी (55) पत्नी मनजी डामोर शनिवार को स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। पीहर पक्ष ने मृतका के झाडोल थाना क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया स्थित पीहर पक्ष को सूचना दे दी। मृतका के पीहर पक्ष से करीब 300 से अधिक आदिवासियों ने हथियारों से लैस होकर चढ़ोतरा कर दिया। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लाख रूपए मौताणा मांगा था। पीहर पक्ष ने गांव में जाते ही घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। पीहर पक्ष ने तोडफ़ोड़ करने के साथ ही घर को भी आग लगा दी। बीच-बचाव में आए एक युवक श्यामू के साथ भी इन लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को देखकर पीहर पक्ष के लोग पहाड़ी पर चढ़ गए। पुलिस ने रात्रि को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस ने फिर से समझाईश करने का प्रयास किया तो पीहर पक्ष समझने के बजाए पहाड़ी से ही पथराव करने लगा। डिप्टी रानू शर्मा के नेतृत्व में नाई और झाडोल थानाधिकारियों ने पुलिस जाब्ते के साथ पहाड़ी पर चारों ओर से लोगों को घेर कर करीब 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply