Header Banner

भाजपा देहात पर्यवेक्षक लेंगे प्रमुख कार्यकर्ताओं से राय

BY — February 23, 2016

बारह मंडलों के गठन की तैयारियां

230202उदयपुर। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला ने 26 फरवरी को देहात जिला के 12 मंडलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिये आज सभी मंडल पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण बैठक को संबोधित किया।

तीन घंटे चली मैराथन बैठक में जिलाध्यक्ष झाला ने गोगुंदा, झाडोल, खेरवाडा, सलुंबर व धरियावद पांचों विधानसभाओं के 12 मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं से रायशुमारी प्रक्रिया की गाइडलाइंस पर्यवेक्षको को विस्तार से समझाने के उपरांत मंडल अध्यक्ष के लिये तीन तीन नामों का गुप्त पैनल तैयार कर 26 फरवरी सायंकाल को ही लिखित रूप में जिलाध्यक्ष को प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।
देहात जिलाध्यक्ष झाला ने बताया कि संभवतः संपूर्ण राजस्थान में पहली बार इस तरह पूर्णत: पारदर्शी वैज्ञानिक प्रक्रिया से होने वाली इस मंडलवार रायशुमारी में सांसद, वर्तमान विधायक, विधायक प्रत्याशी, वर्तमान भाजपा समर्थक सरपंच, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य, वर्तमान जिला परिषद सदस्य, वर्तमान मंडल कार्यकारिणी, संबन्धित मंडल क्षैत्र में रहने वाले वर्तमान व पूर्व जिला पदाधिकारी, वर्तमान समस्त बूथ अध्यक्ष, वर्तमान में मंडल के समस्त मोर्चाध्यक्ष, समस्त पुर्व मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, वर्तमान में मंडल के समस्त सक्रिय सदस्य, वर्तमान भाजपा पार्षद ही अपेक्षित रहेंगे और पर्यवेक्षक गण इन सभी से भावी मंडल अध्यक्ष के चयन हेतु अलग अलग रायशुमारी करेंगे तथा किसी भी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन पूर्णतः निषिद्ध होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply