Header Banner

ऑटो पलटने से घायल चालक की मौत

BY — February 25, 2016

250204उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में गत दिनों ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल एक ऑटो चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अशफाक उर्फ जिग्लू (30) पुत्र उस्मान खां निवासी किशनपोल गत दिनों ऑटो लेकर बलीचा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढक़र पलट गया। जिससे ऑटो में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply