बांसुरी से कराया ध्यान योग

BY — February 27, 2016

270206उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा रोटरी बजाज भवन में ळाजन संध्या का अयेाजन किया गया। जिसमें आव्हान ग्रुप ने उपस्थित सदस्यों को बांसुरी से ध्यान योग कराकर नया प्रयोग किया।

270207क्लब अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में आव्हान ग्रुप के चन्द्रशेखर भट्ट,निर्मल एंव विक्रम राठौड़ ने कृष्ण के भजनों ‘श्री कृष्ण गोविन्द हरे  मुरारी हे नाथ नारायण..  ’, अनूप जलोटा का भजन ‘ऐसा लागी लगन, मींरा हो गई मगन..’,ओ पालन हारें..सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमनें पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक आशीष भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर आव्हान ग्रुप के सदस्यों ने बांसुरी की मधुर धुन पर सभी को ध्यान योग कराकर एक अभिनव प्रयोग किया। जिसे सभी ने पसन्द किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोजतिया ज्वैलर्स के महेन्द्र सोजतिया एवं विशिष्ठ अतिथि अनुभव लाडिया थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *