Header Banner

दुर्घटना में मृत युवक निकला खलासी

BY — March 1, 2016

accउदयपुर। उदियापोल क्षेत्र में दुर्घटना में मृत मिले एक युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक खलासी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार उदियापोल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त खमनोर निवासी कैलाशसिंह के रूप में हुई है। मृतक ट्रावेल्स की बसों पर खलासी का काम करता था। रविवार रात्रि को भी वह खलासी का ही काम कर उदयपुर आया था और सडक़ पार करने के दौरान दूसरी ओर से आए एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply