Header Banner

सेक्टर 14 में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा का उद्घाटन

BY — March 5, 2016

050301उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित सीए सर्किल के पास पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा का उद्घाटन शनिवार को रिद्धि सिद्धि ग्रुप के निदेशक श्याम बी. गुप्ता ने किया।

बैंक के आंचलिक प्रबंधक आरजेएस बक्शी ने कहा कि बैंक की यह 1480 वीं एवं उदयपुर में दूसरी शाखा है। बक्शी ने बताया कि यह सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। शहर के उपनगरों को जोड़ने के लिए यहां ब्रांच खोली गई है। आने वाले समय में यह व्यवसाय के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर ब्रांच इंचार्ज जिग्नेश आवोत आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply