Header Banner

आपसी लेनदेन को लेकर भाई की कर दी हत्या

BY — March 7, 2016

गत माह पुलिया के नीचे मिला था शव

murderउदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गत दिनों एक पुलिया के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई पर ही हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने लेनदेन के विवाद को लेकर अपने भाई की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार गत माह भूतवड़ पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान नरसा राम पुत्र हुसाराम गमेती निवासी भूतवड़ के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि नरसाराम रात्रि को बाईक लेकर गया था और इसके बाद उसका पता नहीं चल रहा था। मृतक के बदन पर चोटों के निशान थे। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने उचित जांच का आश्वासन दिया था।
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मृतक नरसाराम के साथ रात्रि को उसका भाई मोतीराम को देखा गया था। नरसाराम अपने भाई मोतीराम से पैसे मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इस बारे मेंं पुलिस ने मोतीराम से पूछताछ की तो मोतीराम ने साथ में होने से इंकार कर दिया। जबकि काफी लोगों ने दोनों को देखा था। परिजनों के अनुसार दोनों में लेन-देन केा विवाद चल रहा था और इसी कारण मोतीराम ने अपने भाई नरसाराम की मौका देखकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply