उदयपुर। दूधतलाई क्षेत्र में सोमवार रात्रि को लैकपेलेस में नौकरी कर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट कर बाईक ले गए।
जानकारी के अनुसार केशरियाजी निवासी उदयलाल खराड़ी लैकपलेस में इंजीनियरिंग विभाग में काम करता है। सोमवार रात्रि को करीब 10.30 बजे वह दूधतलाई वाले गेट से बाहर निकलकर अपने घर की ओर जा रहा था। दूधतलाई रोड़ पर उसे अकेला देखकर पीछे से तीन बाईक सवार युवक आए और तीनों युवकों ने उसकी बाईक के आगे गाड़ी लगाकर रोक दिया। वह अपनी बाईक को वहीं पर छोडक़र दूधतलाई की ओर फरार हो गया। तीनों ने कुछ दूरी तक पीछा किया और इसके बाद आरोपी उसकी बाईक लेकर फरार हो गए। पुलिस तीनों युवक की तलाश कर रही है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.