Header Banner

महिला दिवस पर राणाजी ने मनाया चिंगारी उत्सव

BY — March 8, 2016

080311उदयपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर राणाजी व रोटरी क्लब उदय द्वारा महिलाओं के सम्मान में चिंगारी उत्सव  का  आयोजन किया गया। फतहसागर पाल स्थित राणाजी रेस्टॉरेंट पर  हर वर्ष होने वाले आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

080310राणाजी के संचालक प्रशांत जैन ने बताया कि परिवार के साथ साथ अपने कार्यों, साहस और बुद्धिमता से सामाजिक सेवा, खेल, वयवसाय, पत्रकारिता, ब्लॉगिंग, फैशन, संगीत  से उदयपुर को दुनिया से रूबरू करवाने आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने व् अपनी अलग पहचान बनाने पर आज चिंगारी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सरिता कपूर, पामिल भंडारी मोदी,  अनीता शर्मा, अनु शर्मा, हर्रातूल मलिका ताज, अर्बुदा पंड्या, अनीता शर्मा, महक सनाढ्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्शना गुप्ता (आरएएस) एवं  शालिनी भटनागर ने सभी सम्मानित महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। संचालन ऋतु वैष्णव ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला शशक्तिकरण पर भी कई कार्यक्रम किये गए। विशिष्ट अतिथि अनुभव लाडिया थे। धन्यवाद गिरीश वैष्णव ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply