Header Banner

विदेशी युवती पर पानी फेंककर बदमाश फरार

BY — March 10, 2016

100305उदयपुर। शहर घूमने आई विदेशी महिला पर दो युवक पानी फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया निवासी एक महिला साराह ने मामला दर्ज करवाया कि वह गणगौर घाट से गेस्ट हाउस की तरफ पैदल ही लौट रही थी। इसी दौरान जगदीश चौक वाले रास्ते पर दो स्कूटी पर सवार युवक आए और इस महिला पर पानी से भरी एक बाल्टी फेंक दी। महिला ने दोनों युवकों के भागते हुए मोबाइल में फोटो खींच लिए। रात्रि को महिला घंटाघर थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply