Header Banner

चरित्र शंका में केरोसिन डाल लगाई आग

BY — March 11, 2016

110307उदयपुर। सलूम्बर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चरित्र शंका के आधार पर उस पर केरोसीन डालकर आग लगाने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी एक महिला गायत्री देवी सोनी दो दिन पूर्व जलती हुई अवस्था में अपने घर से बाहर निकली थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शंका करता था और इसी कारण आए दिन मारपीट करता था। इसी को लेकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply