Header Banner

पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज

BY — March 11, 2016

110306उदयपुर। प्रतापनगर में एक व्यक्ति ने तीन युवकों के खिलाफ शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुंदरवास निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री एमसीए फाईनल वर्ष की छात्रा है, जो गत दिनों अपने घर से 45 हजार रूपए नकद और अन्य गहने लेकर गायब हो गई थी। उसकी पुत्री के साथ ही पढऩे वाले सुरेन्द्रसिंह अपने साथी विनय सालवी, संदीप यादव के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ विवाह कर लिया और उसने विवाह पंजीयन रूकवाने के लिए निगम में प्रार्थना पत्र भी दिया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply