सिर कटी लाश मिलने का सुराग नहीं

BY — March 12, 2016

murderउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिली एक युवक की सिर कटी लाश के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस युवक की शिनाख्त के लिए संभाग भर के सभी थानों से जानकारी प्राप्त कर ली है। इसके बाद भी इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हिरणमगरी थाना क्षेत्र के बाईपास पर स्थित एक चिकित्सालय के सामने की ओर झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक का बिना सर के शव पड़ा मिला था और बदन पर जगह-जगह चोंटों के निशान थे। सूचना पर डिप्टी सौभाग्यसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. राजेश भारद्वाज मय गए। शव के कुछ ही दूरी पर मृतक का कटा हुआ सिर भी मिल गया था। मृतक की आयु करीब 20 वर्ष की है और मृतक ने ब्ल्यू रंग का लोअर, मेहंदी कलर की बनियान पहने हुए है। पहनावे से युवक बाहरी या आदिवासी है।
पुलिस के अनुसार मौके पर बिखरे पड़े खून के धब्बों को देखकर यह सामने आ रहा है कि संभवतया मृतक की हत्या अन्यत्र कर शव को यहां पर  लाकर फैंका गया होगा। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए संभाग के सभी थानों और पुलिस अधिकारियों को मैसेज भेजा लेकिन इस युवक के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को एक बार फिर से संभाग में अधिकारियों से सम्पर्क साधा इसके बाद भी पता नहीं चल पाया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *