Header Banner

भूखण्ड का सौदा कर लाखों हड़पे

BY — March 14, 2016

fruadउदयपुर। गोवर्धनविलास में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ प्लानिंग में भूखण्ड का सौदा कर लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 निवासी उदयप्रकाश पालीवाल ने मामला सेक्टर 14 निवासी विशाल पुत्र रणवीरसिंह भाटिया के खिलाफ दर्ज करवाया कि आरोपी ने उसे भटेवर में सहयोग लेकसिटी योजना फेज 2 की जानकारी दी और इस प्लानिंग में भूखण्ड खरीदने के लिए प्रेरित किया। उसने दो भूखण्ड एक लाख 28 हजार रूपए में खरीदे और पैसे दे दिए। बाद में रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगा। इस पर जाकर पता किया तो इस नाम की कोई प्लानिंग नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply