Header Banner

मुख्यमंत्री एक दिनी दौरे पर उदयपुर में

BY — March 16, 2016

विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

vasundhara rajeउदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को उदयपुर आ रही है। उदयपुर में मुख्यमंत्री राजे सेवा भारती के चिकित्सालय के द्वितीय का लोकार्पण करने के साथ-साथ नगर निगम की ओर से फतहसागर पर बनाई आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करेगी। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह भैय्या जोशी भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुरूवार दोपहर विशेष वायुयान से उदयपुर पहुंचेगी। मल्लातलाई स्थित सेवा भारती चिकित्सालय में जाएंगी। वहां चिकित्सालय के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगी। उनके साथ राष्ट्रीय सहकार्यवाह सुरेश (भैय्याजी) जोशी भी होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। चिकित्सालय के दूसरे चरण का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया जाएगा और भाजपा नेताओं से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद राजे फतहसागर की पाल पर नगर निगम की ओर से बनाई गई आर्ट गैलेरी का भी लोकार्पण करेंगी। मुख्यमंत्री अगले दिन दोपहर में जैसलमेर जाएंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply