केबिन की खिड़की काट कर चोरी

BY — March 18, 2016

180303उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक केबिन की खिडक़ी काटकर अंदर से सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार उदयलाल पुत्र चुन्नीलाल मेघवाल निवासी गोगुन्दा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका कस्बे में ही केबिन है जहां पर वह इलेक्ट्रोनिक्स के सामान बेचता है। अज्ञात चोरों ने उसके केबिन का एक कोना काट दिया ओर केबिन में से घडिय़ां, होम थिएटर, छोटे बल्ब सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *