Header Banner

मातुश्री क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह

BY — March 18, 2016

सिर पर फूलों का श्रृंगार, मन में फाल्गुन का उत्सव

180306उदयपुर। मातुश्री क्लब उदयपुर ने आज आरियंटल पैलेस रिसोर्ट में होली मिलन समारोह आयेाजित किया। जिसमें महिलाओं ने होली के गीतों सिर पर फूलों का श्रृंगार, मन में फाल्गुन का उत्सव सहित अनेक गीत गाकर इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

क्लब की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी एवं श्रीमती जनक बांगड़ ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को फागणिया साड़ी पहन कर फूलों का श्रृंगार किया। इस अवसर पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसमें आशा कोठारी प्रथम, अनु कोठारी द्वितीय, ललिता शर्मा, आभा झंवर, आशा कोठारी तृतीय, सपना वर्मा एवं पुष्पा पोखरना चतुर्थ रही। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग ले कर तिलक होली खेलते हुए सभी को पानी बचाओं का सन्देश दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply