पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में खेलकूद का आयोजन

BY — March 19, 2016

190301उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों में फेकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में खेलकूद का आयोजन किया गया जिसके तहत मेनेजमेन्ट की छात्राओं ने काफी सक्रिय एवं कुशलता से भाग लेते हुए प्रतियोगिता का उत्साहवर्द्धक बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

प्रतियोगिता में इनडोर एवं आउटडोर दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें सौ मीटर दौड़, रिले रेस, थ्री लेग रेस, बेडमिंटन, शतंरज, ज्वैलियन थ्रो, डिसक्स थ्रो, टेबल टेनिस, बेड मिन्टन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरूष सौ मीटर दौड़ में अरविन्द राठौड़, निशित जोशी, जितेन्द्र पुर्बिया, महिला सौ मीटर दौड़ में ममता शर्मा, पायल कोठारी, अंकिता चण्डालिया, पुरूष रिले दौड़ में अरविन्द सिंह राठौड़-निशित जोशी, जितेन्द्र पुर्बिया-हितेश तथा प्रकाश कुमार-अहमद फराज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
महिला रिले दौड़ में पायल कोठारी-सुरभी जैन, ममता शर्मा-प्रिया छींपा व नम्रता जादव एवं धारणा चारण, महिला थ्री लेग रेस में नम्रता जादव-धारणा चारण, ममता शर्मा-किर्ती दाधिच्य तथा प्रिया छिपा-दीपिका लाम्बा, पुरूष ज्वैलियन थ्रो़ में अरविन्द सिंह राठौड़, अभिषेक मिश्रा, निशित जोशी, महिला में प्रिया छिपा, धारणा चारण, व नम्रता जादव डिसकस थ्रो पुरूष में आंचल सिंह, अरविन्द सिंह राठौड व निशित जोशी, महिला में ममता शर्मा, अंकिता मेहता व  प्रिया छिपा, कैरम पुरूष में कार्तिक कुमावत-राहुल पाटीदार, मोह. सौहेल-प्रेम कुमार मीणा तथा अरविन्द सिंह राठौड़-अंकित बिस्सा, महिला में कीर्ति दाधीच-शिल्पा, प्रिया छिपा-पायल कोठारी, अंकिता मेहता एवं दिपिका लाम्बा, चेस प्रतियोगिता में पुरूष में शाहरूख छिपा, सफत हुसैल, सुन्दरलाल साहु, महिला में अंकिता मेहता, गरिमा वाधवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
शॉर्टपुट पुरूष में निशित जोशी, लोकेश चन्द्र व्यास, प्रकाश कुमार, महिला में ममता शर्मा, पायल कोठारी, धारणा चारण रहे। टेबल टेनिस पुरूष जयदीप चौहान, सलमान शेख, तृतीय भूपेन्द्र मेहता, महिला में शिल्पा पिल्लई, अंकिता मेहता, गधवी पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। टेग ऑफ वार में विजय टीम के कप्तान अभिषेक अग्रवाल, राजेश दायमा, विजय वैष्णव, दिपेश बेरागी, शुभम पाटीदार यश, निशित जोशी, दिव्याशु चौहान, लोकेश व्यास, योगेन्द्र सिंह थे। खेलकुद का संचालन डॉ. पुष्पकांत शाकद्विपी, डॉ. खुशबु अग्रवाल एवं डॉ. निधि नलवाया ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *