Header Banner

शहीद अभिनव को समर्पित होगा कवि सम्मेलन

BY — March 21, 2016

210307उदयपुर। महावीर युवा मंच की ओर से शनिवार को लोक कला मंडल में होने वाला कवि सम्मेरलन शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी को समर्पित होगा।

कवि सम्मेलन संयोजक भगवती सुराणा ने बताया कि हास्य वीर रस कवि सम्मेलन, रसवर्षा-2016 के पूर्व नागौरी को स्मरणांजलि देकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राष्ट्र को समर्पित स्व. नागौरी ने देश के हज़ारों नौजवानों को राष्ट्रभक्ति हेतु प्रेरित किया है। मंच द्वारा यह कवि सम्मेलन शहीद अभिनव नागौरी को समर्पित किया जाएगा।
मंच महामंत्री मुकेश हिंगड़ ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि दिल्ली से वीररस के डॉ. हरिओम पंवार, धार से हास्य रस के जॉनी वैरागी, मुम्बई से हास्य रस के नवनीत हुल्लड़, भरतपुर से हास्य रस के भगवान मकरन्द, लखनऊ से श्रृंगार रस की कवयित्री शिखा श्रीवास्तव, खरगोन से गीतकार कुमार संभव, उज्जैन से हास्य रस के सौरभ चातक एवं कवि सम्मेलन के सूत्रधार उदयपुर के वाणी गौरव गोलछा मुख्य आकर्षण रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply