Header Banner

विद्युतकर्मियों से मारपीट, राजकार्य में बाधा का मामला

BY — March 26, 2016

Police_capउदयपुर। अंबामाता में शिकायत को ठीक करने के लिए गए दो विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट कर राज्यकार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभिंयता गौरव दवे ने मामला दर्ज करवाया कि विभाग के दो लाईन मैन देवीलाल डांगी और रूपलाल डांगी दोनों बड़ी स्थित सुखाडिय़ाजी की बाड़ी पर गए थे। जहां पर काम करने के दौरान गांव का ही आरोपी बाबूसिंह शराब के नशे में था और आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की, सरकारी गाड़ी के कांच फोड़ दिए और मोबाईल छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply