Header Banner

पांच लाख का डोडा-चूरा पकड़ा

BY — March 28, 2016

Police_capउदयपुर। फतहनगर पुलिस ने सोमवार तडक़े दो कारों में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा करीब 5 लाख रूपए मूल्य का डोडाचूरा पकड़ते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

फतहनगर थानाधिकारी मुकेश सोनी को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि दो कारें टवेरा और एस्कोडा में अवैध रूप से डोडा-चूरा परिवहन कर मारवाड़ की ओर ले जाया जाने की सूचना पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सोमवार तडक़े एक साथ ही दो कारों को रूकवाया और तलाशी ली तो कारों में बोरों में अवैध रूप से डोडा-चूरा भरा हुआ था। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम जोधपुर निवासी अनूपचारण और कानाराम मेघवाल होना बताया। दोनों कारों से पुलिस ने विभिन्न बोरों में भरा करीब 2 क्विंटल 66 किलो अवैध डोडा-चूरा पकड़ा है, जिसकी बाजार में किमत करीब 5 लाख रूपए आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चित्तौड़ से इस डोडा-चूरा को कारों में भरकर मारवाड़ की ओर ले जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से डोडा-चूरा लेने वाले स्थानों की जानकारी प्राप्त कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply