Header Banner

होली के परम्परागत गीतों पर नृत्य किया महिलाएं ने

BY — March 29, 2016

290301उदयपुर। देवेन्द्र महिला मण्डल द्वारा भुवाणा स्थित देवेन्द्र धाम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल की सदस्याओं ने होली के परम्परागत गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।

मण्डल की अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं उद्योगपति मंगलेश शाह एंव विशिष्टा अतिथि ओपी सहलोत एवं भुवाणा सरपंच संगीता चित्तौड़ा थी जबकि अध्यक्षता  निर्मला राव ने की। मंत्री ममता रांका ने बताया कि समारोह में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में रंजना छाजेड़ व पूजा भण्डारी प्रथम, इन्द्रा चोर्डिया व मधु खमेसरा द्वितीय तथा कला चोर्डिया, निर्मला सहलोत एवं सीमा छाजेड़ तृतीय रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply