स्वीकृति विपरीत निर्माण करने पर मकान सीज

BY — March 31, 2016

mcuउदयपुर। निगम ने गुरूवार को सेक्टर 14 में स्वीकृति के विपरित निर्माण को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बृजलाल पुत्र टेकचंद जैन निवासी गोवर्धनविलास सेक्टर 14 ने कुछ समय पूर्व नगर निगम से सेक्टर 14 बेसमेंट पार्किंग के साथ-साथ ग्राउण्ड+2 की परमिशन ली थी। निमार्णकर्ता ने स्वीकृति के विपरित जाकर एक मंजिल का अतिरिक्त निर्माण करवा दिया। निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के निर्देश पर कार्यवाह उपनगर नियोजक करीमुद्दीन के नेतृत्व में सहायक नगर नियोजक सिराजुद्दीन, कनिष्ठ अभियंता दिनेश पंचोली, भगवती खारोल और निगम से होमगार्ड का जाब्ता सुबह करीब 8 बजे इस भवन पर गया और आवश्यक कार्यवाही के बाद इसे सीज कर दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *