Header Banner

चाकू से हमले का आरोपी युवक गिरफ्तार

BY — March 31, 2016

250306उदयपुर। होली के दिन शराब के नशे में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई मोहम्मद फारूख ने बताया कि महावतवाड़ी निवासी आरिफ हुसैन होली के दिन अपने मामा के लडक़े अफजल के साथ होली के दिन घर के बाहर बैठा थ। इसी दौरान आरोपी खटीकवाड़ा निवासी वीरेन्द्र खटीक अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और आरोपी ने उसके सिर में चाकू मार दिया और अफजल के साथ लठ से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए इस मामले में चाकू मारने के आरोपी वीरेन्द्र खटीक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply