Header Banner

स्टॉक में पड़ी लाखों की शराब बरामद

BY — April 1, 2016

290309उदयपुर। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए ठेकों के लिए लकड़वास में एक फार्म हाउस में स्टॉक में रखी लाखों रूपए की शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के लकड़वास में लक्ष्मण की बाड़ी नामक फार्म हाउस में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। इस सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह भाटी के नेतृत्व में जाब्ता गया। लकड़वास में लक्ष्मण खींची के इस फार्म हाउस में बने एक कमरे का ताला तोडक़र देखा तो अंदर शराब रखी थी। पूरा कमरा अवैध शराब से भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार इस कमरे में करीब 800 से 900 कर्टन शराब के रखे हुए थे। इस पर पुलिस ने पता किया तो सामने आया कि लकड़वास गांव में ही रहने वाला लक्ष्मण खींची अपने घर से फरार हो गया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply