Header Banner

कुत्ते को बेहोश कर घर से नकदी व जेवर चोरी

BY — April 2, 2016

020403उदयपुर। दशा माता पूजने गई मालकिन के पीछे से घर में मौजूद कुत्ते को बेहोश कर मकान से चोर लाखों की नकदी व जेवर चुरा ले गए। मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर बी ब्लॉेक निवासी जगदीश पंवार ट्यूर्स एंड ट्रेवल्सम का बिजनेस करता है। वह सुबह अपने काम पर और बच्चाे स्कूाल चला गया। उसकी पत्नीथ हिरणमगरी में दशा माता पूजने गई। मकान कुत्ते  जर्मन शेफर्ड के भरोसे था। पीछे से चोर आए और बेहोशी की दवा मिलाकर कुछ खाद्य पदार्थ कुत्ते  को दिया जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद मकान का ताला तोड़ चोरों ने जमकर तलाशी ली। सामान बिखेर दिया और सोने के टॉप्सस, मंगलसूत्र, पायजेब तथा 3 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। स्कू ल से बच्चास आया और कुत्तेच को बेहोश देखा तो उसने परिजनों को सूचना दी। इस पर वे आए और पुलिस को सूचना दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply