Header Banner

पुकार ने किया पौधारोपण एवं रखरखाव

BY — April 3, 2016

030406उदयपुर। शहर के सार्वजनिक उद्यानों को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से संचालित युवा संगठन पुकार द्वारा कार्यों का 112 वां रविवार सेक्टर-14 स्थित जी-ब्लॉक, ई-ब्लॉक एवं सी-ब्लॉक के पार्कों में समर्पित किया गया।

030407पुकार के युवा सदस्य व विद्यार्थी दिव्या राणावत के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों को देखकर युवाओ को प्रकृति संरक्षण व पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जोड़ा जाएगा ताकि जलवायु परिवर्तन के लिए पहल को आगे बढ़ाया जा सके। रविवार को सफल बनाने के लिए आयुष माहेश्वरी, विकास निगम, हर्षवर्धन सिंह, विनायक वाधवनी, पल्लवी, रितु, विनीत, आयुषी सोनी, युरु, भुवनेश ओझा इत्यादि ने श्रमदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply