Header Banner

लायंस में चतुर प्रांतपाल, चौधरी उप प्रांतपाल द्वितीय

BY — April 4, 2016

क्लब का प्रान्तीय अधिवेशन

040401उदयपुर। लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 का प्रान्तीय अधिवेशन प्रान्तपाल बीवी माहेश्वरी की अध्यक्षता में रविवार को जोधपुर के मेडीकल कॉलेज में हुआ। जिसमें उदयपुर के अरविन्द चतुर लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के शताब्दी वर्ष 2016-17 के लिए प्रांतपाल तथा पेसिफिक मेडीकल कॉलेज उमरड़ा में एनोटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीएसचौधरी उप प्रांतपाल द्वितीय निर्वाचित हुए।

अधिवेशन में प्रान्त के 140 क्लबों के 1500 से भी अधिक सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि लायन्स क्लब के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलंका के महेन्द्र अमरसूर्या थे। मनोनीत प्रान्तीय जनसम्पर्क अधिकारी पारस हिंगड़ ने बताया कि प्रान्तपाल निर्वाचित अरविन्द चतुर ने वर्ष 2016-17 के लिए लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी की रेणु बांठिया को प्रान्तीय लायनेस क्लब के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उपप्रांतपाल द्वितीय के पद हेतु हुए चुनाव में डॉ. डी.एस.चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डीके अग्रवाल को 203 मतों से हराया। डॉ. चौधरी को 349 मत प्राप्त हुए। तीसरी प्रत्याशी उषा गर्ग को मात्र 2 मत मिलें।
समारोह में प्रांतपाल निर्वाचित अरविन्द चतुर का कार्यकाल आगामी 1 जुलाई प्रारम्भ होगा। चतुर ने अपनी कोर ग्रुप की कार्यकारिणी में लायन दीपक हिंगड़ व लायन वी.सी.व्यास को प्रान्तीय सचिव, लायन प्रकाश लोढ़ा को प्रान्तीय कोषाध्यक्ष, के.एस.भण्डारी को सभापति क्लब प्रतिस्पर्धा, प्रणिता तलेसरा प्रान्तीय मुख्य कार्यक्रम सभापति व पारस हिंगड़ को प्रान्तीय जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर मनोनीत किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply