धूमधाम से नवसंवत्सर का स्वागत, नीम-मिश्री से मुंह मीठा

BY — April 8, 2016

चैत्री नवरात्रा पर शक्तिपीठों में सजावट, चेटीचण्ड पर निकली शोभायात्रा

080409उदयपुर। चैत्री नवरात्रा के आगाज के साथ नव संवत्सर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं चेटीचंड पर शहर में सिंधी समुदाय की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चैत्री नवरात्रा आरंभ होने पर शहर के शक्तिपीठों में भी भव्य  सजावट की गई।

080410सुबह शहर के विभिन्न चौराहों पर आलोक संस्थान के बच्चों एवं राष्ट्री य स्वययंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने वाहनचालकों, पदयात्रियों को तिलक लगा नीम की कोपल-मिश्री से मुंह मीठा कराया। स्वयंसेवक अपनी गणवेश में थे तो बच्चे स्कूली वेशभूषा में। चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई। स्वागत द्वार भी लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी की राणा प्रताप मंडल की ओर से बेकनी पुलिया पर मंडल की ओर से आमजन को तिलक लगा कर काली मिर्च, नीम की पत्ती एवं मिश्रि खिलाकर मीठा मुंह कराया गया।
नवरात्रि पर घरों तथा देवालयों में घटस्थापना तथा ज्वारे रोपे गए। शहर के अम्बामाता, बेदला माता, नीमजमाता, कालका माता, चामुंडा माता, आवरी माता सहित विभिनन माताजी के मंदिरों में घट स्थाजपित कर ज्वाारे रोपे गए। माताजी की प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार धराया गया। श्रद्धालुओं ने माला, अगरबत्तीव और प्रसाद लेकर माताजी के दर्शन किए। कई श्रद्धालु पूरी नवरात्रा उपवास, व्रत करेंगे। हनुमानजी मंदिरों में भी विशेष आंगी की गई।
गणगौर आज : विशेष यातायात व्यगवस्थाु
पुलिस उप अधीक्षक यातायात शहर उदयपुर रिछपाल सिंह ने बताया कि 9 से 11 अप्रेल तक गणगौर घाट पर गणगौर उत्सरव मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न समाजों की गणगौर सवारियां विभिन्न मार्गों से जगदीश चौक हो गणगौर घाट पर आयेगी। इस दौरान यातायात व्यरवस्थाभ में बदलाव किया गया है।
चांदपोल से जगदीश चौक की तरफ, हाथीपोल, घण्टाघर हो जगदीश चौक की तरफ, रंगनिवास से जगदीश चौक की तरफ, तीज का चौक, स्थल मन्दिर से जगदीश चौक की तरफ मार्ग पर दोपहर 2 से तिपहिया व चारपहिया तथा 4 बजे बाद कार्यक्रम समाप्ति तक समस्त वाहनों का आवागमन पूर्णतया निषेध रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *