वन्‍यजीव बचाने देश भर का दौरा करेगी रेस्‍क्‍यू टीम

BY — April 8, 2016

080401उदयपुर। वाईल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल्स रेस्क्यू सोसायटी के पदम सिह राठौड ने बताया कि वे अपनी सोसायटी के सदस्य सूरज, अरविंद, शैलेन्द्र, हितेष, तेजसिंह और पिंटू  के साथ वन्यजीव बचाओ अभियान में आज सुबह उदयपुर से रवाना हुए।

अभियान के विभिन्न चरण में देश भर की यात्रा करेंगे और  वन्यजीव बचाने के लिए लोगों को जागरुक करेंगे, साथ ही जो लोग वन्यजीवों के लिए रेस्क्यू कार्य करते हैं, उनको  सम्मानित करेंगे, ये इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा जिसमें वन्यजीव प्रेमियों को  उन्हीं के शहरो मे जाकर सम्मानित किया जायेगा। वन्य अधिकारी सोहेल मजबूर और सतीश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया और महाराणा प्रताप के मोहन सिह और अशोक जैन, वन विभाग के दलपत और समाजसेवी तुषार मेहता, प्रकाश कुमावत, धर्मेश मालवीय व अम्बेडकर युवा मोर्चा के महेन्द्र, शंकर एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply