Header Banner

पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज

BY — April 11, 2016

110402उदयपुर। सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मजदूरी पर गई अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वागपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 14 वर्ष की पुत्री सलूम्बर में मजदूरी करती थी। उसके साथ में ही एक युवक सुनील मीणा निवासी उगमणा कोटड़ा ऋषभदेव भी मजदूरी करता था। यह युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply