मानसिक परेशानी से युवक ने किया आत्म़दाह

BY — April 16, 2016

160404उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक परेशानियों के चलते केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया।

पुलिस के अनुसार हरिश (28) पुत्र अम्बालाल वैष्णव निवासी हवा मंगरी को कुछ दिनों पूर्व खून की उल्टियां हुई थी। इसके बाद से ही यह मानसिक रूप से परेशान था। इसी दौरान इस युवक का उपचार भी करवाया जा रहा था। बीमारी से परेशान होकर इस युवक ने शुक्रवार दोपहर को स्वयं के उपर केरोसीन डालकर आग लगा दी। युवक के चिल्लाने पर पड़ोसियों और परिजनों ने आग पर काबू पाकर उसे एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *