Header Banner

धूमधाम से पहुंची बारात, सामूहिक तोरण

BY — April 18, 2016

एक लाख लोगों का स्वामी वात्सल्य आज

180405उदयपुर। नगर निगम प्रांगण से जब घोड़ों पर बैठे दूल्हों की बारात निकली जो बारातियों का हुजूम देख जो जहां था, वहीं रुक गया। मौका था श्री महावीर युवा मंच संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज के सामूहिक विवाह आयोजन का।

180406संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सोमवार शाम 6.30 बजे नगर निगम प्रांगण से सामूहिक बारात निकली जिसमें सभी छहों दूल्हे घोड़ों पर बैठे थे। दुल्हनें बग्घियों में थीं। बारात में करीब तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए। हालांकि कई बार जाम की स्थिति बनी लेकिन सुचारू यातायात व्यवस्था के कारण कोई परेशानी नहीं हुई।
सामूहिक विवाह संयोजक श्याम नागौरी ने बताया कि बारात टाउनहॉल से सूरजपोल होते हुए फतह स्कूल पहुंची जहां सभी दुल्हों के सामूहिक तोरण की रस्म अदायगी के बाद दुल्हा-दुल्हन निर्धारित स्टेज पर पहुंचे जहां सामूहिक वरमाला एवं आरती हुई। सात वचन के बाद आठवां वचन सभी कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने एवं बेटी बचाओ का संकल्प के रूप में कराया गया।
180407स्वामी वात्सल्य संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि मंगलवार को सकल जैन समाज के होने वाले एक लाख साधर्मिक बंधुओं के स्वामी वात्सल्य की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह संस्थान का छठां स्वामी वात्सल्य है। समारोह के लिए 250 गुना 80 वर्गफीट के डोम का निर्माण कराया गया है, जिसमें मुख्य समारोह होगा और एक लाख वर्गफीट के पांडाल में भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन वितरण के लिए सकल जैन समाज के विभिन्न संगठनों के करीब 40 काउंटर लगाए जाएंगे। इन पर सभी संगठनों के महिला-पुरुष अपनी सेवाएं देंगे।
180408संस्थान अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा के पहुंचने के बाद यहां होने वाले समारोह में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया आशीर्वचन प्रदान करेंगे। आदर्श क्रेडिट सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुकेश मोदी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद लुणिया करेंगे। समारोह का आगाज नाई निवासी समाजसेवी जीवन सिंह लीला देवी मेहता के ध्वजारोहण से होगा। समारोह में अन्य सम्मानीय अतिथियों में नगर निगम के महापौर चंद्रसिंह कोठारी एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद नाहर होंगे।
180409अलंकरण 2016 से ये नवाजे जाएंगे: संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि मंगलवार को फतह स्कूल में होने वाले भव्य समारोह में समाज के विशिष्ट लोगों को 2016 के अलंकरणों से भी नवाजा जाएगा। कोसुम्बा सूरत प्रवासी मिलन एम. शाह को समाज भूषण, सूरत प्रवासी धनपतराज जैन को समाज गौरव, गोगुंदा के उद्यमी शांतिलाल दिनेश कुमार हर्षकुमार मेहता को समाज रत्न, भारतीय जैन संघटना के प्रदेशाध्यक्ष सम्प्रति सिंघवी को समाज विभूति, कोयम्बटूर आकोला प्रवासी प्रमोद सामर को समाज निधि, पूर्व महापौर रजनी डांगी को नारी गौरव, युवा उद्यमी एवं सीए डॉ. महावीर चपलोत को युवा रत्न और युवा उद्यमी नितुल चंडालिया को युवा गौरव अलंकरण से नवाजा जाएगा।
रक्तदान: जैन सोश्यल ग्रुप के सभी ग्रुप की ओर से महावीर जयंती पर मंगलवार को फतह स्कूल में रक्तदान किया जाएगा। जोन सचिव आरसी मेहता ने बताया कि आरएनटी, जीबीएच अमेरिकन, पेसिफिक, लोकमित्र एवं सरल ब्लड बैंक की टीमें रक्त संग्रहण करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply