Header Banner

महावीर जयंती पर 601 यूनिट रक्तदान

BY — April 19, 2016

नवयुगल ने भी किया रक्‍तदान, जेएसजी ने किया सहयोग

190413उदयपुर। एक छत के नीचे पहली बार जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में छह सौ एक यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घाटन महावीर युवा मंच संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, मनीष गलुण्डिया ने किया।

190414जोन सचिव आरसी मेहता ने बताया कि रक्त संग्रहण के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, जीबीएच अमेरिकन, लोकमित्र एवं सरल ब्लड बैंक की टीमों ने सहयोग दिया।

190415ग्रुप के जोन कॉर्डिनेटर मोहन बोहरा, ब्रजेन्द्र सेठ, अभिषेक संचेती, विशाल जैन, अविलेश जैन, सुशील सिंघवी, राजेन्द्र भंडारी, गजेन्द्र जोधावत, कमलेश तलेसरा, रचना गलुण्डिया, रेखा जैन, हितेश भंडारी, शैलेश जैन, यशवंत कोठारी, पंकज बोहरा, हरकलाल दुग्गड़, परमेश्वर पोरवाल, रोशनलाल डांगी, दिनेश मेहता आदि के अथक प्रयास से रक्तदान का यह बड़ा कार्यक्रम सफल हो पाया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हाथों-हाथ प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट वितरित किए गए। जेएसजी ब्लड डोनेशन हेल्पलाइन (9414316575) भी चलती है जिस पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply