त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की…

BY — April 19, 2016

महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

190403उदयपुर। त्रिशलानंदन वीर की. . जय बोलो महावीर की.., वंदे वीरम. ., एक दो तीन चार-महावीर की जय जयकार के नारों से गुरुवार को झीलों की नगरी गूंज उठी। पूरा शहर मानों महावीरमय हो गया था। मौका था श्रमण भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीर जैन परिषद के बैनर तले गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का।

190404इस अवसर पर फतह स्कूल में महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से आयोजित भव्य स्वामी वात्सल्य में लोग खासी संख्या में उमड़े। जैन सोश्यल ग्रुप के सहयोग से यहीं पर हुए रक्तदान में भी समाजजनों ने अच्छा उत्साह दिखाया और 601 यूनिट रक्तदान किया। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सुबह ठीक 8.30 बजे नगर निगम से शोभायात्रा आरंभ हो गई और करीब 11.30 बजे फतह स्कूल पहुंची। इससे पूर्व फतह स्कूल प्रांगण में स्वामी वात्सल्य आरंभ हो चुका था। साथ ही रक्तदान का कार्यक्रम भी चल रहा था।
190405शोभायात्रा: शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज से सजी धजी एस्कॉर्ट चल रही थी। उसके पीछे स्केटिंग करते बच्चे, उंटगाड़ी में शहनाई वादक, 5 घोड़ों पर हाथों में जैन ध्वज लिए समाजजन, जैन प्रतीक एवं सप्तकिरण रथ अपनी अलग महिमा बिखेर रहे थे। इसके बाद मयूर बैण्ड पर धार्मिक भक्ति गीत बज रहे थे। इनके पीछे विद्यालय की झांकियां थीं।
झांकियां: सबसे पहले भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक को दर्शाती झांकी, उसके बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रेरित करती दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय की झांकी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की बखूबी व्याख्या करती पार्श्वनाथ विद्या मंदिर की झांकी थी। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में भगवान महावीर के उपदेश लिखी तख्तियां पकड़ी थीं। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की प्रेरणा देती साधुमार्गी जैन समता संघ, पर्यावरण को दिखाती पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ का उल्लेख करती बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल की झांकी, कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देती महावीर जैन विद्यालय की झांकी, अंधविश्वास को दूर करने की प्रेरणा देती अरिहंत ग्रामीण विकास संस्थान की झांकी शामिल थी। जैन जागृति सेंटर महिला मंडल की कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देती झांकी, तेरापंथ महिला मंडल की बालिकाओं को पढ़ाने सम्बन्धी आकर्षक झांकी, दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा की महिलाएं मेवाड़ी पगड़ी पहने कुण्डलपुर में बधाई की झांकी शामिल हुई। इसके बाद सम्यक सेवा संस्थान की जल है तो कल है और लोढ़ा ओसवाल भाईपा संस्थान के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद श्री जैन नीति नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता दो दो की पंक्ति में अपने बैंड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते चल रहे थे। महावीर चैत्यालय परिषद की महिलाएं, कंुथु महिला जागृति मंच, जैन जागृति महिला मंच की महिलाएं केसरिया साड़ी में तो लाल चुनड़ प्रिन्ट की एक जैसी साड़ियों में दिगम्बर जैन महासमिति, महिला संभाग की महिलाएं हाथों में ध्वज लिए, उनके पीछे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्राविका संघ की महिलाएं गुलाबी लहरिये में गरबा रमते चल रही थीं। पार्श्वनाथ्ज्ञ दिगम्बर जैन महिला मंच, दिगम्बर जैन धर्मवर्द्धिनी महिला मंडल, जैन प्रगति महिला मंच की महिलाएं भगवान महावीर के जयकारे लगा रही थीं।
190406रूट: इस बार यात्रा का रूट बदला गया था। शोभायात्रा टाउनहॉल से रवाना हुई जो बापू बाजार, देहलीगेट, भूपालवाड़ी, भड़भूजा घाटी, सिन्धी बाजार, मुखर्जी चौक, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए फतह स्कूल पहुंची।
शीतल पेय, आइसक्रीम: शोभायात्रा के पूरे मार्ग में स्टॉलें लगाकर शीतल पेय, मिल्क रोज, छाछ आदि का वितरण किया गया। विशेष तौर से बापू बाजार में बापू बाजार जैन व्यवसाय संघ, भूपालवाड़ी में, भड़भूजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर शीतलनाथ मंदिर आदि स्थानों पर शोभायात्रा के लोगों को रोक रोककर शीतल पेय से गर्मी दूर करने का आग्रह करते नजर आए।
190407रॉयल ब्ल्यू कलर के एक से टीशर्ट पहने जैन जागृति सेंटर के सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा के नेतृत्व में सुधीर चित्तौड़ा, दीपक सिंघवी, राजेन्द्र जैन, सुनील मारू, लक्ष्मण शाह व पदाधिकारियों के साथ वॉकी-टॉकी के माध्यम से सम्पूर्ण शोभायात्रा का बखूबी संचालन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *