महावीर विक्रम बजरंगी के जयकारों से गूंजा शहर

BY — April 21, 2016

बजरंग सेना मेवाड़ ने हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

210404उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंती के तहत नौ दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर गुरूवार को नगर निगम से भव्य शोभा यात्रा को महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, समाजसेवी भरत शर्मा, कमलेन्द्रसिंह पंवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

झांकियों से मंत्र मुग्ध : महानगर अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि शोभायात्रा में हनुमानजी की झांकी, श्री राम परिवार, श्री ओम बन्ना, भगवान एकलिंगनाथ, परशुराम, महाराणा प्रताप, भगवान श्री झूलेलाल, कन्या भ्रूण हत्या, कल्ला जी बावजी, सोनाणा भेरूनाथ, माताजी, सामाजिक समरसता, भाईचारा एकता का संदेश, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत आदि की झांकिया थी। जगह-जगह झाकियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
यह रहा शोभायात्रा का रूट : महानगर महामंत्री यशवंत सिंह जगत ने बताया कि शोभायात्रा टाउन हाल लिंक रोड़ से प्रारंभ हो कर बापू बाजार, मंडी की नाल, संतोषी माता मंदिर, भडभूजा घाटी, मोचीवाडा, तेलियों की माता, बडा बाजार, घंटाघर, मोती चोहटा, हरवेन जी का खुर्रा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट होते हुए पुनः टाउनहॉल पर सभा में परिवर्तित हो गयी। सभा में सुनील कालरा, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, महेन्द्र सिंह चौहान, दीपक मेनारिया, कर्णवीर सिंह राठौड़, शिवसिंह सोलंकी, गजेन्द्रसिंह शक्तावत, मदन सालवी आदि ने समारोह की व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
इन संगठनों की रही भागीदारी : प्रवक्ता डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर ने बताया कि शोभायात्रा में शिव दल प्रमुख मनीष मेहता, मेवाड़ी युवा परिषद के कृष्णकांत कुमावत, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के चन्द्रवीर सिंह दांतडा, मेवाड़ गौरव विकास परिषद के इन्द्रलाल मेनारिया, श्रीराम सेना के गजेन्द्र सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप सेना के मोहन सिंह राठौड़, ओम बन्ना सेवा संस्थान के विक्रम सिंह तलावदा, हिन्दू महासेना टाईगर फोर्स के किशोर जायसवाल, वन्दे मातरम युवा संगठन के अनिल डांगी, भारतीय वागरी विकास संघ के संदीप पनारिया, सकल राजपुत महासभा के भानुप्रताप सिंह कृष्णावत, झुलेलाल सेवा समिति के सुनील कालरा, श्रीअन्नपूर्णा माता सेवा संस्थान के कुन्दन चौहान, शिव सेना, जय राजपुताना संघ, राजपूत करणी सेना के डॉ. जयसिंह जोधा, रॉयल ग्रुप मेवाड़ के शंकर सिंह चारण, धर्मोत्सव समिति, कल्लाजी बावजी हाथीपोल के अशोक परिहार, भीम राष्ट्रीय व्यायामयशाला के डॉ. दिलिप सिंह चौहान, सेक्टर 11 मित्र मंडल के विशाल नागौरी, श्रीराम सेना मेवाड के उमेश नागदा के संगठनों की भागीदारी रही।
अन्नकूट महोत्सव एवं विराट भजन संध्या आज : जिलाध्यक्ष शिवसिंह सोलंकी ने बताया कि नौ दिवसीय हनुमान जयंती समारोह के अन्तर्गत शुक्रवार को जागृत हनुमान मित्र. मंडल नाईयों की तलाई में सायं 7 बजे मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं विराट भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *