Header Banner

सीवर निर्माण में सुनिश्चित हो गुणवत्ता

BY — April 24, 2016

झील पर श्रमदान

240402उदयपुर। झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को पिछोला झील के चांदपोल क्षेत्र में श्रमदान किया गया। अंतररष्ट्रीय स्तर के प्रबंधन सलाहकार दिल्ली के मानव सिंह तथा इमरसन प्रोसेस मैनेजमेंट एशिया पेसिफिक लिमिटिड सिंगापुर के निदेशक राजेश नोगजा ने घाटों से मानव मल एवं पशु मल हटाकर श्रमदानियों का साथ दिया।

श्रमदान में घाटों से नशीले इंजेक्शन की सीरिंज व सुईयां, शराब की बोतलें, प्लास्टिक एवं घरेलु कचरा, जलीय खरपतवार को हटाया गया तथा घाट को धोकर साफ किया गया। श्रमदान के पश्चात झील प्रेमियों ने रंगसागर क्षेत्र में सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया तथा निगम से आग्रह किया कि वह सीवर निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित कराए। तेजशंकर पालीवाल ने कहा कि मेनहोल एवं चैम्बर में वाटर प्रूफिंग का कार्य साथ साथ करना जरुरी है। डॉ. अनिल मेहता एवं नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि बिना जाली लगाए नालियों को मेनहोल से जोड़ देने से नालियों का मलबा चैम्बर एवं मेनहोल में जमा हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने ठीक काम नहीं होने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। श्रमदान में दीपेश, गरिमा, लखन, हर्षुल, नमन, नितिन सोनी, दुर्गा शंकर पुरोहित, बीएल पालीवाल, रमेश चन्द्र राजपूत, तेजशंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता, नन्दकिशोर शर्मा ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply