Header Banner

पहाड़ी पर मिले नर कंकाल की पहचान

BY — April 28, 2016

280405उदयपुर। डबोक में बुधवार को पहाड़ी पर मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक ड्राइविंग का काम करता था और ट्रक चलाने के बहाने निकला था।

जानकारी के अनुसार डबोक थाना क्षेत्र के टांक गांव में बुधवार को पहाड़ी पर एक चट्टान पर एक नर कंकाल पड़ा मिला था। मृतक की शिनाख्त उसके पिता हिरालाल ने अपने पुत्र राजू के रूप में की। राजू उर्फ राजकुमार (35) पुत्र हीरालाल भील निवासी करणपुर वल्लभनगर जो लम्बे समय से अपने ससुराल टांक गांव में रह रहा था। 3 अप्रैल को राजू ट्रक चलाने के बहाने अपने गांव से निकला था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने से मौत हो गई होगी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply