Header Banner

महाराणा प्रताप जयंती पर होंगे सात दिनी कार्यक्रम

BY — April 29, 2016

290402उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 476 वीं जयंती समारोह की तैयारी बैठक शुक्रवार को मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत की अध्यक्षता में कार्यालय पर हुई।

उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिह बोहेडा ने बताया कि 7 जून को होने वाले मुख्य समारोह में सभी सामाजिक, धार्मिक, संगठनों का सहयोग रहेगा। एक से 7 जून तक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। महामंत्री कुन्दन सिंह मुरोली ने बताया कि समारोह के सफल संचालन हेतु युवा टीम का गठन भी किया जा रहा है जो आसपास के गांवों एवं ढाणी ढाणी जाकर सम्पर्क करेगी। मई के प्रथम सप्ताह में सर्व समाज की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में दिलीप सिंह बान्सी, सज्जन सिंह सुलावास, कमलेन्द्रसिंह पंवार, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, महेन्द्र सिंह चौहान, शंकर सिंह चारण, करणवीर सिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply