Header Banner

प्याज काटने को लेकर पत्नी ने लगाई फांसी

BY — April 30, 2016

sucideउदयपुर। झाडोल में प्याज काटने को लेकर विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी वरदीचंद गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के मादड़ी गांव निवासी बिन्दु (23) पत्नी विजय गुर्जर निवासी मादड़ी का पति विजय चित्तौड़ से आया था। गांव में आकर वह बाजार से नमकीन लेकर अपने घर गया और पत्नी बिन्दु को नमकीन में डालने के लिए प्याज काटने के लिए कहा। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी दौरान बिन्दु का पिता मणिलाल भी आया और उसने समझाईश की। मणिलाल के रवाना होने पर बिन्दु भी उसके पीछे-पीछे रवाना हो गई और गांव में ही स्थित उसके ननिहाल में गई जहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को नीचे उतारकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका की शादी को सात वर्ष पूर्ण नहीं होने के कारण पुलिस ने जांच झाडोल एसडीएम को सौंपी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply