Header Banner

नई दिल्ली में कांग्रेस के मार्चपास्ट पर चर्चा

BY — May 3, 2016

030509उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक 11 बजे अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 6 मई को दिल्ली में एआईसीसी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ मुद्दे पर जन्तर-मन्तर से संसद तक श्रीमती सोनिया गांधी के मार्च पास्ट में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता की मदहोशी में प्रजातंत्र को कमजोर करने में लगी है। भाजपा सरकार कांग्रेस शासित राज्यों को अस्थिर कर प्रजातंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। इस राज में अनुसूचित जाति/जनजाति पर अत्याचारों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसान बिजली, पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
030510शहर कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित्रा जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ के सहारे सत्ता में आने के बाद से किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व निचले तबकों का शोषण बढ़ा है। जनता में घोर निराशा व्याप्त है। आज प्रदेश में लोकशाही सरकार नहीं राजशाही सरकार है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस पार्टी काम करने में विश्वास रखती है, झूठे सपने दिखाने में नहीं।
पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अराजकता व्याप्त है, जिसका फायदा उठाकर प्रशासन के लोग घोटाले कर रहे हैं। भाजपा राज में किसानों व युवाओं की अनदेखी कर दी गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की वादाखिलाफी से परेशान हो चुकी है। जनता उम्मीद भरी निगाहों से एक बार पुन: कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के दु:ख-दर्द में भागीदारी निभानी होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply