Header Banner

ओम बन्ना जयंती पर भक्तों ने काटा केक

BY — May 5, 2016

050501उदयपुर। ओम बन्नाभ सेवा संस्थान बलीचा धाम में गुरुवार को ओम बन्ना की जयंती के तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन ओम बन्ना के जन्म दिवस पर उनके स्थानक का भव्य श्रृंगार किया गया।

संस्थान के सेवक आरपी सिंह आकवा ने बताया कि भक्तों ने केक काटा एवं भजन कीर्तन किए। समारोह में संरक्षक तख्तसिंह सिंह शक्तावत ने पूजा अर्चना कर विशेष भोग धराया। इस अवसर पर कमलेन्द्र सिंह पंवार, गोविन्द गुर्जर, चेन सिंह राजावत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, ओमपाल सिंह सारंगदेवोत, युवराज सिंह डेट, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, कर्णवीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भक्त उपस्थित थे।
ओम बन्ना की गादी लगाई : सेवक आरपी सिंह आकवा ने बताया कि सुबह 5 बजे ओम बन्ना को बिठा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। स्थानक के पास ही सोनाणा खेत लाजी, राम दरबार, श्री कृष्ण, श्री बजरंग बली एवं शनि महाराज को भोग धरा प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply