शिवाचार्य के आचार्य पद चादर ग्रहण दिवस का साक्षी बना नाई गांव

BY — May 7, 2016

धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया समारोह
वरघोड़ा और आत्मध्यान बेसिक शिविर आज

070504उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्राम नाई की ओर से शनिवार को मेवाड़ के लाल श्रमण संघीय मंत्री शिरीष मुनि मसा की जन्म भूमि ग्राम नाई में शिवाचार्य आचार्य पद ग्रहण दिवस, श्रमण संघीय मंत्री शिरीष मुनि मसा का दीक्षा दिवस एवं केसर रस्म महोत्सव के साक्षी सैकड़ों समाजजन बने जिनकी उपस्थिति में समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।

मंगल महोत्सव मनाने के लिए प्रातः से ही बड़ी संख्या में महावीर भवन में श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने मंगल गीतों एवं भजनों से पूरा वातावरण धर्ममयी बना दिया। शिवाचार्य आचार्य पद ग्रहण दिवस पर हुई चादर की रस्म के दौरान भगवान महावीर एवं गुरूदेव के जयकारों से महावीर भवन गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं ने अनुमोदन अनुमोदन अभिनन्दन- अभिनन्दन बारम्बार जैसे गीतों को गाकर माहौल में भक्तिरस घोल दिया।
070503श्रमण संघीय मंत्री शिरीष मुनि के दीक्षा दिवस पर बच्चों ने आधे घंटे की वैरागी अशोक नाटिका का मंचन किया। नाटिका में मुनिश्री के बाल्यकाल से लेकर दीक्षा ग्रहण करने तक के जीवन को उपस्थित जन समुदाय के सामने जीवन्त किया। जब नाटिका की प्रस्तुति हो रही थी, तब मुनिश्री भी एकटक देख रहे थे। नाटिका में मुनिश्री के दीक्षा पूर्व के जीवन को हूबहू मंचित होते देख मुनि श्री के साथ समूचा जनमानस भी मुग्ध हो गया।
वैरागी बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थी भाई बहनों की जब केसर रस्म प्रारम्भ हुई तब हर उपस्थित जन भावुक हो गया। केसर की रस्म के दौरान आचार्यश्री ने सबसे पहले दीक्षिार्थियों के केसर छंाटने की रस्म की शुरूआत की। इसके बाद जन्म के माता-पिता और बाद में धर्म के माता- पिता ने दीक्षार्थियों को केसर छांटी। यह रस्म स्थानीय संघ, परिजनों, अतिथियों और उपस्थित समाजजनों ने भी निभाई। इसके बाद तिलक रस्म हुई। केसरमयी हुए इस वातावरण में महिलाओं ने भी कई मंगल गीतों जिनमें केसरियो-केसरियो आज हमारो रंग केसरियो, ऋषभदेव केसरिया, महावीर स्वमी केसरिया से भक्ति की बौछार कर दी।
070502आचार्यश्री ने कहा कि जो संयम और साधना की कसौटी पर खरा उतरता है, दीक्षा उसी की होती  है। उन्होंने नाई ग्राम के निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के निवासियों में सेवा और भक्तिभाव कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहां पर इतने दिन का प्रवास हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। समस्त साधु एवं साध्वीवृंद एक समान हैं और ये सभी हमारे संघ का श्रृंगार हैं।
इनका रहा योगदान: शनिवार को समारोह के सफल संचालन एवं आयोजन में फतहलाल कोठारी, पारस कोठारी, दीक्षिता दलाल, यतिश डांगी, समक्ष जैन, शालिनी कोठारी, उषभ बोल्या, प्रिस जैन, प्रतिभा डांगी, लविश कोठारी, चारू कोठारी, खुशी डांगी, बसन्ती देवी मेहता, बदाम देवी तलेसरा, लीना देवी रांका, सन्तोष देवी बडाला तथा निष्ठा रांका का योगदान रहा।
वरघोड़ा आज : रविवार सुबह 7.30 बजे नाई ग्राम स्थित महावीर भवन से वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा तथा व्याख्यान सुबह 9 बजे होंगे। सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय आत्म ध्यान बेसिक शिविर का आयोजन होगा। दोपहर 3.15 बजे मेहंदी की रस्म होगी। शाम 7 बजे नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिनंदन समारोह एवं एक शाम गुरुभक्ति के नाम का आयोजन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *