Header Banner

नहाने गई किशोरी डूबी

BY — May 7, 2016

070505उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र में एनिकट पर नहाने के लिए गई एक किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार समिया (15) पुत्री देवाराम गरासिया निवासी रणेशजी बेकरिया जो गांव की ही कुछ युवतियों के साथ खेर का खेत गांव में एक एनिकट में नहाने के लिए गई थी। जहां पर नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। लड़कियों ने उसे इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण आए और इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply