भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

BY — May 8, 2016

विप्र समाज की शोभायात्रा में हुआ गेर

080509उदयपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि विप्र समुदाय को सभी क्षेत्रों में उन्नति करते हुए राष्ट्र में सामाजिक समरसता से राष्ट्रीय एकता का वातावरण बनाना है।

080510वे रविवार को विप्र फाउण्डेशन द्वारा टाउनहॉल मैदान में रैली के बाद आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहां कि विप्र वर्ग सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शक रहा है। चाणक्य ने राजमहलों से दूर रहकर महलों में बैठे शासकों का मार्गदर्शन किया, यह विप्रजनों का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। जोशी ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा व राष्ट्रीय एकता व समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहा है। पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री ने कहा कि विप्र वर्ग भावी पीढी में संस्कारों का पुनर्जागरण आवश्य्क है। शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति संस्कारों से ही द्विज कहलाता है। विप्र के जीवन की सार्थकता संस्कारों से ही है। विशिष्ट् अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव पवन पारीक ने विप्र शिक्षा निधि सहित संगठन के विविध आयामों की जानकारी देते हुए उनसे जुडने का आव्हान किया।
प्रारम्भ में विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी व विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने शोभायात्रा व धर्मसभा में आये विप्रजनों का स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल जोषी ने भगवान परषुराम को मार्ल्यापण किया और धर्मसभा की शुरूआत हुई। टाउन हॉल से प्रारभ हुई शोभायात्रा टाउन हॉल से बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चौक, तेलियो की माता, भडभुजा घाटी, चौखला बाजार, तीज का चौक, देहलीगेट, बापु बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल में धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।
080511शोभायात्रा में घोडे, बग्गियों, ऊँट गाडियों व वाहनों पर सुसज्जित झांकिया चल रही थी जिनमें भगवान परशुराम व मोड़ समाज की भ्रूण हत्या विषयक झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। रैली में महिला शाखा अध्यक्ष संगीता व्यास, महामंत्री चित्रा मेनारिया, संरक्षक कुसुमलता शर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष चन्द्रकान्ता मेनारिया, अर्चना शर्मा, मीरां शर्मा, सुनीता शर्मा, भगवती मेनारिया, वर्षा पुरोहित, सुनीता बिल्वा के नेतृत्व में महिलायें गाते, नारे परशुराम जी की जय जयकार कर रही थी।
रैली में विभिन्न स्थानों पर कई समाजों व संगठनों व प्रतिष्ठानों ने स्वागत द्वार लगाकर शरबत, छाछ व शीतलपेय के काउन्टर लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, इंटक प्रदेषाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, विफा अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, वरि उपाध्यक्ष हरिष आर्य, लक्ष्मीकान्त जोशी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, सुखवाल समाज अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र पाण्डे, पालीवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. भंवरलाल हीरावत, पारीक समाज के हरिशंकर तिवारी, लज्जाशंकर नागदा, दिनेश श्रीमाली दुर्गेश सुखवाल, श्याम सुन्दर शर्मा, विजय प्रकाश विप्लवी, सत्यनारायण पालीवाल, कैलाश आचार्य, सुरेन्द्र द्विवेदी मौजूद थे।
080512शोभायात्रा व धर्मसभा में गांव रूण्डेडा के मेनारिया समाज के दल ने लाठियों, तलवारों व आग के गोलों के साथ गेर नृत्य का प्रदर्शन किया। पूर्व राज्यपाल जोशी व अतिथियों ने साहित्यकार शीलव्रत शर्मा द्वारा भगवान परशुराम पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया। संयोजन गजेन्द्र चौबीसा ने अदा किया व धन्यवाद हिम्मतलाल नागदा ने दिया।
यज्ञ, हवन व स्वागत समारोह आज : केके शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजा अर्चना, यज्ञ, हवन का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा मुख्य अतिथि होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *