Header Banner

ओम बन्ना स्थानक पर 14 को भेंट करेंगे बुलट

BY — May 13, 2016

130501उदयपुर। ओम बना सेवा संस्थान बलीचाधाम में संरक्षक कमलेन्द्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बलीचा धाक सेवक आरपी सिंह आकवा ने बताया कि 14 मई को शनिवार को भक्त राज लक्ष्मण मीणा द्वारा ओम बना धाम पर नवीन बुलट भेंट की जायेगी।

बुलट का ढोल नगाड़ों एवं पूजा अर्चना के साथ स्वागत कर शाम 6 बजे महाआरती की जाएगी। सेवादार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बांसवाड़ा से शनिवार को राज बुलट रेली के रूप में रवाना होकर पालोदा, साबला, आसपुर, सलूम्बर, जयसमंद होते हुए ओम बन्ना धाम पहुंचेगी। रैली का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा। बैठक में विक्रम सिंह तलावदा, चेन सिंह राजावत, रणजीत मीणा, विरेन्द्र सिंह सनवाडा, ओम पाल सिंह सारंगदेवोत, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, डॉ. जयसिंह जोधा, कर्णवीर सिंह, युवराज सिंह डेट, विशाल नागौरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply