Header Banner

मेरिट के छात्रों ने सीखी गणित की स्पीड केल्कुलेशन

BY — May 14, 2016

महावीर एकेडमी में आवासीय शिविर

140501उदयपुर। शनिवार का दिन राज्य और जिलास्तरीय मेरिट में आए छात्र-छात्राओं के लिए बहुत सुखद और आश्चर्यचकित करने वाला रहा। जहां उन्हें गणित की केल्कुलेशन सेकण्ड्स में करना सिखाया गया वहीं स्पोकन इंगलिश की जानकारी दी गई।

शिविर गायरियावास स्थित महावीर एकेडमी में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इनके व्यक्तित्व विकास के लिए लगाया गया है। सुबह स्वास्थ्य व आध्यात्मिक सत्र में श्रीमती संगीता पोरवाल ने योग, प्राणायाम और प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करवाए तो दोपहर के सत्रों मंे क्रिएटिव एक्टिविटी और शाम को खेल गतिविधियों में हिस्सा।
शनिवार सुबह स्पीड केल्कुलेशन के मास्टर प्रो. मनीष सोनी ने बड़े बड़े अंकों की गणित सेकण्ड्स में सुलझाने के तरीके बताते हुए कहा कि मैथ्स बहुत इजी है। कुछ न कुछ सोचते रहिए। सोचते रहने से जब सिर दुखने लग जाए तो मानिए कि आपका सोचना सार्थक हुआ। नम्बरों के साथ खेलते रहिए। जिस कमरे में बैठे हैं, उसका अंदाजा लगाइये। कितना बड़ा है। कितना एरिया होगा। एक पत्थर इस साइज का है तो इतने पत्थर लगे होंगे.. आदि। छात्र-छात्राओं ने खूब तालियां बजाई। गणित की बड़ी बड़ी केल्कुलेशन टिप्स पर कैसे करते हैं, सीखकर छात्र-छात्राएं बहुत खुश हुए।
140502दूसरे सत्र में प्रो. पुनीत जैन ने आज के युग में अंग्रेजी का महत्व बताते हुए कहा कि मातृभाषा के साथ आज आईटी के इस दौर में अंग्रेजी भी सर्वाधित प्रचलित भाषा बन गई है। अंग्रेजी बोलने के अलग अलग तरीकों की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह अंग्रेजी बोलने के तरीकों से यह लोगों को अलग करती है। अमेरिका, यूरोप, भारत में अंग्रेजी बोलने के तरीके अलग अलग हैं।
दोपहर बाद हुए प्रवीणा जैन ने क्रिएटिव एक्टिविटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर समय कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा होनी चाहिए। क्रिएटिविटी वही होती है जो आप द्वारा खुद बनाई गई होती है। इसके तहत ड्राइंग स्पर्धा हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी क्रिएटिविटी ड्रॉइंग शीट पर उकेरी। शाम को चुन्नीलाल चंदेरिया ने खेल गतिविधियों के तहत शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरस्त रखने के टिप्स देते हुए सभी ग्रुपों में खो खो स्पर्धा करवाई।
छात्र-छात्राओं के पांच गु्रप बनाए गए हैं। विवेकानंद ग्रुप के यश कलाल एवं कीर्ति राठौड़ ने बताया कि आज गणित और अंग्रेजी के हल्के और सुलझे हुए टिप्स जानकर बहुत खुशी हुई वहीं एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप के चयन रावल एवं अल्पा पंचाल ने बताया कि जहां घर में सुबह 8 बजे तक नहीं उठ पाते थे वहीं यहां आकर सुबह 6 बजे उठकर नहाने और काम करने की आदत सी हो गई है। सरस्वती ग्रुप के हर्ष गुप्ता एवं साक्षी न्याती, टैगोर ग्रुप के रमेश कुमावत एवं इशिता व्यास तथा महावीर ग्रुप के भारत प्रकाश शर्मा एवं मोनिका शक्तावत ने भी विचार व्यक्त किए।
शिविर संयोजक राजकुमार फत्तावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शाम को हुई काव्य गोष्ठी में राव अजातशत्रु, डाड़मचंद डाड़म ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से बच्चों को खूब हंसाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply