Header Banner

मां की बीमारी के बहाने दुष्कर्म

BY — May 14, 2016

rapeउदयपुर। सायरा में विवाहिता ने तीन लोगों के खिलाफ मां की बीमारी का बहाना बनाकर साथ में ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हायला गांव निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान विक्रम गरासिया निवाीस पीपरना उसके घर पर आया और उसे बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। जिस पर वह विक्रम के साथ चली गई। बस स्टेण्ड पर आरोपी बाली निवासी वीरमाराम गरासिया और सुरेश गरासिया दोनों ने उसे जबरन बाईक पर बैठाया और फालना की ओर लेकर चले गए। जहां पर इस विवाहिता को एक कमरे में बंद किया और वीरमाराम ने उसके साथ बलात्कार किया। जैसे-तैसे वहां से निकली और अपने घर पर आकर सारी जानकारी बताई। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply